Friday, November 20, 2009

दोबारा हुआ सृष्टि का निर्माण

दुनिया के खत्म होने की बात को लेकर लोग काफी सहमे हुए थे। लोगों के अंदर इस बात को लेकर बहुत चिंता बनी हुई थी कि 2012 में दुनिया का अंत हो जाएगा। दुनिया के अंत के बाद दुनिया की कल्पना करना एक अलग सा विषय बन जाता है। मीडिया में बार-बार इसी बात पर बल दिया जाता था कि 2012 में ऐसा तूफान आएगा जिससे कि दुनिया तहस-नहस हो जाएगी। यह विषय मीडिया में लंबे समय से चला आ रहा था। मीडिया में भी इस विषय को लेकर चिंता बनी हुई थी। मुंबई और गुजरात में आने वाले समुंद्री उफान की बात चल रही थी जिससे कि इस संसार का अंत उससे पहले भी हो सकता था, लेकिन मुंबई और गुजरात में ऐसा प्रलय न आने से यह बात तय हो गई है कि ऐसा कोई भी प्रलय नहीं आएगा जिससे कि दुनिया का अंत हो। एक वैज्ञानिक ने एक शोध के जरिये भी इस बात को तय कर दिया है कि अब दुनिया समाप्त् नहीं होगी और न ही ऐसा कोई प्रलय आएगा। 2012 के प्रलय को लेकर एक फिल्म जो कि दो या तीन दिनों मेें आने वाली है, इस बात से उस फिल्म का महत्व ही समाप्त हो जाएगा कि 2012 में इस सृष्टि का अंत नहीं होगा। इस जानकारी के बाद जाहिर है कि लोगों के अंदर एक उमंग की लहर उमड़ पडी होगी। दुनिया को खत्म होने की बात को लेकर लोगों के जीवन की गति बहुत धीमी पड गई थी, लेकिन इस बात को सुनकर कि 2012 मेंं यह संसार समाप्त नहीं होगा। इस बात से लोगों में जीवन की एक नई किरण देखी जा सकती है।
पवन राठौर
एम.ए द्वितीय वर्ष
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय
सिरसा।


No comments: