प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुम्बई हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इन मुम्बई हमलों में विदेशी देशो का हाथ है। उन्होंने कहा कि विदेशी हमलों से देशवासियों की सुरक्षा के लिए इस आतंकी हमलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरी जिम्मेवारी तथा मजबूती से उठाएगें। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुम्बई धमाकों की जड़े देश के बाहर फैली हुई है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि विदेशी शक्तियां जो भारत का अमन-शांति को भंग कर रही है वे इन लोगों को अपनी जमीन पर ही रोक ले वरना इसका खमियाजा उस देश को भुगतना पड़ेगा। मनमोहन सिंह ने कहा कि मुम्बई में जो हमला हुआ है वह पूरे देश पर हमला है इससे समस्त राष्ट्र को गहरा झटका लगा है। इसमें कोई शक नही कि इसमें विदेशी शक्तियों का हाथ है। मनमोहन सिंह ने इस कार्यरत हमलों में मारे गए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की जो आतेकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। प्रधानमंत्री ने इस हमलें में शहीद लोगों को याद करते हुए कहा कि देश उनका योगदान कभी नही भुला सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस हमले में पीड़ित लोगों की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि घायलों को तथा म्तक के परिजनों का हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोगों को आश्वासन दिलाया है कि इस हमलें शामिल हर आतंकवादी से निपटा जाएगा , चाहे वह देश का हो या विदेशी हो। प्रधानमंत्री ने इस संकट की घडी से जूझने के लिए देशवासियों से अपील की है कि वे एकजुटता बनाए रखे ताकि आतंकवादियों के इरादों को कमजोर किया जा सके।
Friday, November 28, 2008
मुम्बई हमलों में विदेशियों का हाथ : प्रधानमंत्री

राधा का वियोग

राधा को छोड़ रूकमण को भगा लाया था वो,
खुद ने तो की हजार शादीयां,
पर राधा को कंवारी ही मार डाल आया था वो,
प्रेम का मधुर संगीत सुनाने वाला दुखः के तार छेड़ आया
वो तड़पती राधा को छोड़ ...........................
इतिहास के पन्नो में दुर तक
लाकर बीच मझधार में गुमनाम सा छोड़ आया था वो,
तडपती राधा को छोड़ ......................................
सबकी दुनिया रंगीन बनाने वाला,
उसे बेरगं कर आया था वो,
गूजती,हस्ती-खेलती,नाचती,
गोकुल और वृंदावन की गलीयों को,
मौन कर आया था वो,
तड़पती राधा को छाड़....................................................
आज भी अगर कोई सच्चे प्रेम की गाथा,
बतलाए ,तो राधा कृष्ण का नाम ही मुख पर आए ,
पर कोई पुछे कृष्ण से बिलखती राधा को छोड़,
क्यों मथुरा चला आया था वो,
तड़पती राधा को छोड़...................................................................
आज की युवा पिढ़ी को बडा भाता है वो,
कुछ कहने पर लोग उसे फोर इग्जम्पल यूज करते है,
क्योंकि प्यार की नई डफिनेश्न सिखला आया था वो,
यूज अण्ड थ्रो, यूज अण्ड थ्रो,
बडा अजीब सा लग रहा है अपने कृष्ण के बारे में,
पर जरा कोइ पुछे उसे की खुद तो अमर हुआ इतिहास के,
पन्नो में ,पर बदनाम कर आया था राध को बरखाने की गलीयों में,
तडपती राधा को छोड़.........................................................................
आज भी राधा की पथराई आंखे,रास्ता उसी का देखती है,
और पुछती है,कि क्या यहीं प्यार है अगर यहीं प्यार है,
तो क्यों उसे प्रमे की परिभाषा बतला आया था वो,
तड़पती राधा को छोड़,
रुकमण को भगा लाया था वो,
Thursday, November 27, 2008
मुंबई धमाका देश के लिए चुनोती
देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला करके आतंकवादियों ने सरकार को प्रत्यक्ष रूप में चुनौती दे डाली है। मुम्बई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और दो पांचसितारा होटलों (ताज होटल व ऑबराय होटल) सहित सात अलग-अलग स्थानों पर देर रात आतंकवादी हमलों में 101 लोग मारे गए और 287 घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार मरने वालों में 14 पुलिसकर्मी, छह विदेशी नागरिक और पांच चरमपंथी हैं। आतंकियों ने ताज व ऑबराय होटल सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को बंधक बना लिया है। आतंकवादियों से निपटने के लिए दिल्ली से एनएसजी के 200 कमांडो पहुंच गए हैं।सेना को भी बुला लिया गया है। हालात को देखते हुए पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरे देश में हवाई निगरानी बढ़ा दी गई है। देश के गृहमंत्री आर. आर. पाटिल ने कहा कि तीन जगह जहां कार्रवाई चल रही है वहां 10-12 आतंकी हो सकते हैं। मुम्बई पुलिस आयुक्त हसन गफूर ने बताया कि ये हमले सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावारों के पास एके-47, एके-57 व स्वचालित ग्रेनेड हैं। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दक्कन मुजाहिदीन नाम का एक संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। आतंकवाद का यह रूप भारत ने संभवतः पहली बार देखा है। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती है।
Wednesday, November 26, 2008
दिल की आवाज
मेरे दिल की आवाजतेरी तारीफ में मेरे शब्दों की शायद किताब सिमट गई, लगता है मेरे हाथों से तेरे नाम की लकीर मिट गई,
सुना था नाजुक होती है डोर जमाने में प्यार की,
इजहार करने पे ना जबाव मिला तो लगाया
मेरे प्यार की डोर चटक गई,तुझे देखकर लगता है,
कभी नहीं भूल पाऊंगा तेरे प्यार को,
तेरे बिना जीने की तमन्ना न करता तो
शायद ठीक था पर यार मेरी तो शायद
किस्मत हो गईमिलता है प्यार किसी को इकरार या इन्कार में,
पर मुझे तो इन्कार भी नसीब ना हुआ,
शायदमेरी वफा भटक गई,

Tuesday, November 25, 2008
मोहब्बत एक एहसास
Thursday, November 20, 2008
इंसानियत

जलती है अबला कोई तो,
क्या उसे बचाने जाओग,
तुम ऐसे इंसानियत हो,
जो दूर खड़े चिल्लाओगे,
उसकी अग्नि की गरमी से,
सर्दी दूर भगाओगे,
उसके जलने के बाद,
केवल शौक मनाओगे,
उसे बचा सके कोई ,
क्या ऐसा कोई मर्द नही,
अरे ओ दिल वाले लोगो ,
सिने में तुम्हारे दर्द नही,
उसकी चीख पुकारों से ,
कुछ असर नही तुम पर आया,
मूक बने वहा खडे रहे,
नहीं कोई बचाने उसे आया।
फैशन

इस फैशन से हिन्दुस्तान तबाह हो रहा है।
मैं क्या-क्या बताऊ कि क्या हों रहा है।
न नंगा न ढका है कोई,
न नंगा न ढका है कोई,
न पजामा न सलवार है कोई ,
न इज्जत न शर्म है कोई ,
जिसे देखो वो ही अर्धनग्न पर फिदा हो रहा है।
इस फैशन से हिन्दुस्तान तबाह हो रहा है।
ना विधवा सुहागन की पहचान ,
ना विधवा सुहागन की पहचान ,
कोई ना ब्याही कंवारी का ज्ञान है कोई ,
ना गुरूजनों का ही है सम्मान कोई ,
जिसे देखों वो ही फैशन में खो रहा है।
इस फैशन से हिन्दुस्तान तबाह हो रहा है।
ना मंदिर ना मस्जिद ना गुरूद्वारे जाना,
ना मंदिर ना मस्जिद ना गुरूद्वारे जाना,
ना बडो के आगे सिर को झुकाना ,
बस आठो पहर चेहरे को सजाना
ऐसा ही अब सुबह शाम हो रहा है।
इस फैशन से हिन्दुस्तान तबाह हो रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)